सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घरजियाबथान में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग को प्राप्त 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया तत्काल सुनिश्चित की गई।
शिविर में दिव्यांग हितग्राही मोहित राम कोरवा को सहायक उपकरण के रूप में बैटरी चालित ट्राइसिकल प्रदान की गई। ट्राइसिकल मिलने से उन्हें दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ऐसे शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत शपथ भी दिलाई गई। सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह शिविर न केवल समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बना, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।
छतरपुर के चर्चित मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
एक परिवार खत्म… घर में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप
तमिलनाडु शपथ समारोह में हंगामा, राहुल गांधी के नारे पर कुछ देर रुकी प्रक्रिया
नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन! रिपोर्ट में ईरान के अचानक हमले का दावा
करण जौहर और लक्ष्य ने की ‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग में शिरकत, कई सेलेब्स पहुंचे
मर्डर केस में सजा काट चुका आरोपी बना फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा, सालों बाद हुआ गिरफ्तार
थलापति विजय के भरोसेमंद श्रीनाथ कौन? कॉलेज कैंटीन से शुरू हुई दोस्ती की कहानी
शानदार तेजी: सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा, इन 5 वजहों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा
बड़ा नियम! ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने पर देना होगा जवाब, वरना बंद होगा नोजल
Vedang Raina के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल, अक्षय कुमार से निकला खास कनेक्शन