मथुरा के जैंत में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 3 तार चोर गिरफ्तार, एक घायल
मथुरा। मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में पुलिस को रविवार तड़के तार चोर गिरोह के बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। आगरा-दिल्ली सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का लाखों का सामान, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर जैंत पुलिस, सर्विलांस और रिवार्डिड टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। सूचना थी कि छटीकरा के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में जैंत क्षेत्र में सक्रिय तार चोर गिरोह के बदमाश फिर वारदात की फिराक में हैं। इस पर आगरा-दिल्ली सर्विस रोड पर प्रकाश ढाबा के पास औद्योगिक क्षेत्र में घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में धौलपुर निवासी हरवीर के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए वृंदावन अस्पताल भेजा गया है। उसके साथी गोपाल और सुग्रीव सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, छह कारतूस, चोरी किए गए 10 बंडल लाइट के तार, 7300 रुपये नकद और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपियों पर जैंत थाने में तार चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह