राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज धमतरी के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जल संरक्षण, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान, कामकाजी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, जनमन कार्यक्रम और रेडक्रॉस गतिविधियों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधा भी रोपा।
योजनाओं का प्रस्तुतीकरण
कलेक्टर धमतरी अबिनाश मिश्रा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, कृषि में एआई के उपयोग, पर्यटन विकास और नवाचारों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई कार्रवाई और दर्ज प्रकरणों की जानकारी साझा की।
जल संकट पर जताई चिंता
राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन धान अधिक पानी वाली फसल है। आने वाले वर्षों में जल संकट गंभीर हो सकता है, इसलिए अभी से पानी बचाने पर काम करना होगा। उन्होंने कम पानी में होने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पौधरोपण बने जन आंदोलन
राज्यपाल ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से स्वयं पौधरोपण कर नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में पहचान बनें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाली भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण के निर्देश दिए।
महिला स्वास्थ्य पर विशेष निर्देश
स्वास्थ्य के मुद्दे पर राज्यपाल ने सिकल सेल बीमारी और मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक आयु की शासकीय एवं कामकाजी महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और महिलाओं को स्वयं भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा।
कमार जनजाति के उत्थान पर चर्चा
जनमन कार्यक्रम के तहत कमार जनजाति के जीवन स्तर में सुधार पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि उनकी पारंपरिक संस्कृति को बनाए रखते हुए उन्हें स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर जीवन सुविधाओं से जोड़ा जाए।
एलोरा फसल और फूड प्रोसेसिंग की सराहना
राज्यपाल ने जिले में एलोवेरा फसल की खेती की सराहना करते हुए इसके व्यापक बाजार की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुझाव दिए। साथ ही रेडक्रॉस से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
राज्यपाल ने अधिकारियों से समाज हित में स्वच्छता, जागरूकता या सहयोग से जुड़ा कम से कम एक सकारात्मक कार्य व्यक्तिगत स्तर पर करने की अपील की। बैठक के अंत में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया