रायपुर ब्रेकिंग: न्यू राजेंद्र नगर की पवन विहार कॉलोनी में भीषण आग, गिफ्ट शॉप जलकर खाक
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर स्थित पवन विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह सात बजे भीषण आगजनी की घटना हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह काबू पाया। सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा दुकान संचालक की कथित लापरवाही के कारण हुआ।
बताया जा रहा है कि संबंधित गिफ्ट शॉप में फायर सेफ्टी (अग्निशमन) के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। दुकान में न तो आग बुझाने के अनिवार्य उपकरण मौजूद थे और न ही अग्निशमन विभाग से सुरक्षा का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। सुरक्षा मानकों की इस भारी अनदेखी के बीच, यह दुकान एक घनी आबादी वाली रहवासी कॉलोनी में स्थित है, जिससे एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। दूसरी तरफ, दुकान के मालिक विशाल कुकरेजा ने दावा किया है कि इस भीषण आग की चपेट में आने से उन्हें करीब 20 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी