शादी में डीजे डांस बना विवाद की वजह, चाकूबाजी से मचा हड़कंप
पाटन| के ग्राम बिनैकी में आयोजित शादी समारोह में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब डीजे पर डांस करने को लेकर तीन युवकों ने हत्या की नियत बलराम विश्वकर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बलराम के सिर पर चोट आई और वह गिर गया। खून से लथपथ बलराम को देख शादी में शामिल मेहमानों में चीख पुकार मच गई थी। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर बलराम की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस के अनुसार करमेता माढ़ोताल निवासी बलराम विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष अपने रिश्तेदार प्रमोद विश्वकर्मा क ी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए ग्राम बिनैकी आया था। यहां पर प्रमोद डीजे पर डांस कर रहा था। इस दौरान सुभाष विश्वकर्मा सहित दो अन्य युवक आए और डांस करने लगे, डांस करते वक्त धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया, जिसपर सुभाष व उसके साथियों ने चाकू निकालकर बलराम के सिर पर हमला कर दिया। चाकू का हमला होते ही बलराम गिर गया, वहीं हमला होते देख शादी समारोह में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते चहल पहल का माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया। खून से लथपथ बलराम को लोगों ने उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका