पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल, अमेरिकी विशेषज्ञ ने ट्रंप को दी चेतावनी
वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अमेरिकी थिंक टैंक अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अमेरिका के लिए “शर्मनाक और खतरनाक” करार दिया है।
दरअसल एक लेख में रुबिन ने पाकिस्तान के पुराने रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए सवाल उठाए हैं और कहा, कि उसकी भूमिका अक्सर विवादों से जुड़ी रही है। उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम में मदद की थी। ऐसे में उसी देश को मध्यस्थता की जिम्मेदारी देना एक गंभीर रणनीतिक गलती हो सकती है।
रुबिन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में यहूदी-विरोध और अमेरिका-विरोधी भावनाएं व्यापक हैं, जिससे उस पर भरोसा करना और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने ओसामा बिन लादेन के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब अमेरिकी सेना ने उसे मार गिराया था, तब पाकिस्तान की प्रतिक्रिया भी सवालों के घेरे में रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों पर टिप्पणी करते हुए रुबिन ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा करना वैसी ही गलतियों को दोहराने जैसा है, जो पहले अफगानिस्तान, गाजा, सीरिया और यमन जैसे मामलों में देखी जा चुकी हैं।
इस संदर्भ में भारत का भी उल्लेख किया और रुबिन ने कहा कि इस तरह की संवेदनशील वार्ताओं के लिए भारत अधिक भरोसेमंद विकल्प हो सकता था। उन्होंने भारत को इस स्थिति में सतर्क रहने की सलाह भी दी।
ट्रंप बातचीत के साथ दे रहे चेतावनी
पहले दौर की बातचीत फेल रहने के बाद ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 20 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचकर ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत की कोशिश करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने अमेरिकी प्रस्तावों को नहीं माना, तो उसके नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। हालांकि, ईरान की ओर से इस संभावित वार्ता में शामिल होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मौजूदा संघर्षविराम 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, ऐसे में आने वाले दिनों में क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर