लखनऊ में सीजन की सबसे गर्म दोपहर: 42 डिग्री के करीब पहुँचा पारा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, प्रयागराज सबसे गर्म
लखनऊ|उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की चपेट में है। हालात यह हैं कि दिन के साथ-साथ अब रातों में भी गर्म हवाओं की तपिश कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल एक सप्ताह तक इस तपती गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। विभाग ने सोमवार को बुंदेलखंड और दक्षिण उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 'हीटवेव' (लू) का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित छह जिलों में 'उष्ण रात्रि' (बेहद गर्म रात) रहने की चेतावनी दी गई है।
रिकॉर्ड तोड़ता पारा रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि वाराणसी 44.2 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। झांसी, आगरा और बांदा में भी पारा 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा, जो इस सीजन का सबसे उच्चतम स्तर है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क पछुआ हवाओं के कारण लू की स्थिति और विकराल हो सकती है।
जनजीवन और रेल सेवाओं पर असर कड़कड़ाती धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गर्मी का असर रेल यात्रा पर भी दिख रहा है। वंदे भारत और तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी एसी कूलिंग फेल होने की शिकायतें आ रही हैं। बीते एक माह में ऐसी करीब 240 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 5-7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में अभी और वृद्धि हो सकती है।
Nusrat Jahan ED के सामने पेश, फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
समीर अंजान का तीखा बयान: 'जेन जी' को सिर्फ साउंड चाहिए, शब्दों की गहराई से उनका नाता टूटा।
रणवीर सिंह के मुरीद हुई सारा अर्जुन: कहा- 'उनसे बेहतर को-स्टार कोई और हो ही नहीं सकता'
Bhopal में CM हाउस के पास धरना देने पर सख्ती, पुलिस कमिश्नर का आदेश
गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, साथी घायल।
धर्मांतरण की 'विदेशी फंडिंग': सीरियाई शिपिंग कंपनी के जरिए भारत आए करोड़ों रुपये
IRS की बेटी का कातिल कैसे बना शैतान? नौकर के फोन ने खोले सारे राज
Tamil Nadu में क्या बदलेगा सियासी समीकरण? द्रविड़ दलों का राज जारी या अभिनेता की एंट्री