31 मई तक का अल्टीमेटम: प्रदेश के हर किसान के लिए फार्मर आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य।
उत्तर प्रदेश में 1 जून से अनिवार्य होगी फार्मर आईडी
लखनऊ|उत्तर प्रदेश सरकार आगामी 1 जून से प्रदेश के सभी किसानों के लिए 'फार्मर आईडी' (किसान पहचान पत्र) अनिवार्य करने की तैयारी में है। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए प्रशासन को 31 मई तक की समय-सीमा दी गई है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस बाबत कृषि उत्पादन आयुक्त समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
सरकारी योजनाओं के लिए अनिवार्य होगा पहचान पत्र प्रदेश में पिछले दो वर्षों से 'फार्मर रजिस्ट्री' का कार्य प्रगति पर है, जिसमें किसानों की भूमि का समस्त विवरण एक डिजिटल पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। इस आईडी के माध्यम से पोर्टल पर एक क्लिक करते ही किसान का पूरा डेटा उपलब्ध हो जाएगा। वर्तमान में करीब दो करोड़ किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है, लेकिन लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए अब गांवों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। 1 जून के बाद कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों की कल्याणकारी योजनाओं, खाद की खरीद और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की बिक्री के लिए यह आईडी अनिवार्य होगी।
चकबंदी वाले क्षेत्रों के लिए विशेष नियम मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि जिन ग्राम पंचायतों में वर्तमान में चकबंदी या सर्वे की प्रक्रिया चल रही है, वहां किसानों को पुरानी व्यवस्था के तहत भी लाभ मिलता रहेगा। हालांकि, वहां भी कृषि उत्पाद की खरीद के दौरान भूमि की कुल सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
Nusrat Jahan ED के सामने पेश, फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
समीर अंजान का तीखा बयान: 'जेन जी' को सिर्फ साउंड चाहिए, शब्दों की गहराई से उनका नाता टूटा।
रणवीर सिंह के मुरीद हुई सारा अर्जुन: कहा- 'उनसे बेहतर को-स्टार कोई और हो ही नहीं सकता'
Bhopal में CM हाउस के पास धरना देने पर सख्ती, पुलिस कमिश्नर का आदेश
गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, साथी घायल।
धर्मांतरण की 'विदेशी फंडिंग': सीरियाई शिपिंग कंपनी के जरिए भारत आए करोड़ों रुपये
IRS की बेटी का कातिल कैसे बना शैतान? नौकर के फोन ने खोले सारे राज
Tamil Nadu में क्या बदलेगा सियासी समीकरण? द्रविड़ दलों का राज जारी या अभिनेता की एंट्री