किसानों को राहत: गेहूं उपार्जन स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, तौल सीमा भी बढ़ाई
जबलपुर। जबलपुर में गूँज अंतरराष्ट्रीय कलामंच द्वारा स्थापित लोक गंधर्व पंडित रुद्रदत्त दुबे राष्ट्रीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के किसी एक विशिष्ट लोक संगीत साधक को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान आकाशवाणी जबलपुर की सुप्रसिद्ध लोक संगीत गायिका सौम्या त्रिपाठी मिश्र को देने का निर्णय लिया गया है। सम्मान के अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन लोक साहित्य और संगीत जगत की महान विभूतियों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का एक माध्यम है। कार्यक्रम 20 अप्रैल सोमवार को आयोजित होगा। समारोह का समय संध्या 6:30 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन स्थल नेशनल हॉस्पिटल के पास स्थित दत्त मंदिर, अनुसुइया सभागार, गोल बाजार है। आयोजन समिति ने संगीत प्रेमियों और प्रबुद्ध श्रोताओं से इस अवसर पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।
प्रतिष्ठित अतिथियों की होगी उपस्थिति
इस समारोह में शिक्षा और साहित्य जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. धीरेंद्र पाठक होंगे। समारोह की अध्यक्षता शासकीय महाकौशल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अल्केश चतुर्वेदी करेंगे। सारस्वत अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार और उपन्यासकार डॉ. चंद्रा चतुर्वेदी मौजूद रहेंगी। विशिष्ट अतिथि का दायित्व राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता डॉ. राकेश दुबे निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी के पूर्व अधिकारी और लोकसुधा के अध्यक्ष डॉ. बैजनाथ गौतम शिखर वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और साहित्यिक कृति का विमोचन
समारोह के दौरान लोक संगीत सभा का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें सम्मानित गायिका सौम्या त्रिपाठी मिश्र के साथ डॉ. बैजनाथ गौतम, डॉ. शिप्रा सुल्लेरे और वैशाली दीवान द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी मंच पर पंडित रुद्रदत्त दुबे द्वारा रचित कृति रसिक मोहनी का विमोचन भी संपन्न होगा। पूरे कार्यक्रम का संचालन संस्था की संस्थापक माधुरी उमेश मिश्रा और वैशाली दीवान द्वारा किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्थाओं में डॉ. आरएल शिवहरे, मनीष तिवारी, मधुमेश मिश्रा और नीरज शुक्ला सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर कदम, जबलपुर पहुंचीं 8 नई इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार