भोपाल से इंदौर तक गर्मी के तीखे तेवर, 19 अप्रैल से मिल सकती है थोड़ी राहत
भोपाल: मध्य प्रदेश में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। प्रदेश का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिसे देखते हुए शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को 20 जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल दो दिन मौसम सख्त रहेगा, लेकिन 19-20 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।
गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 से 43 डिग्री के बीच रहा। नर्मदापुरम 43 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण इंदौर, सागर और अशोकनगर सहित कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण और जेट स्ट्रीम हवाएं सक्रिय हैं। अप्रैल के अंत तक ग्वालियर-चंबल, भोपाल और इंदौर समेत कई संभागों में पारा 45°C तक जा सकता है।
आज यहाँ लू का अलर्ट:
रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट सहित 20 जिलों में गर्म हवाओं का असर रहेगा।
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान