यूपी रोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये
लखनऊ|रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जबकि पहले अंत्येष्टि के लिए पांच हजार रुपये दिए जाते थे जो बाद में उनको दी जाने वाली राशि से काट लिया जाता था।
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत निगम में कार्यरत नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों की किन्हीं भी कारणों से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह राशि निगम आय से दी जाएगी तथा इसका समायोजन यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना से किया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों, कार्मिकों के लिए दिनों दिन बेहतर एवं उत्कृष्ट सुविधाएं देने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक