आंध्र प्रदेश के कुरनूल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो और लॉरी की भिड़ंत में 8 की जान गई
अमरावती | आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां मंत्रालयम मंडल के चिलकलदोना के पास एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर हडकंप मच गया और कई यात्री गाड़ी के भीतर ही फंस गए।
हादसे में आठ की मौंत
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। इनमें से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तीन अन्य लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस दुर्घटना में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एम्मिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी मृतक लोग कर्नाटक के रहने वाले थे। ये सभी श्रद्धालु मंत्रालयम मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मामले में पुलिस की टीमों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और सड़क से मलबे को साफ कराया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की असली वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी जानकारियां सामने आएंगी।
पहले भी हुई थी घटना
इससे पहले पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भी एक बस हादसा हुआ था। उस हादसे में भी छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को आनंदपुर साहिब से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई थी। उस बस में करीब 40 लोग सवार थे। बैसाखी के मौके पर दर्शन करके लौटते समय बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गई। उस हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश