गुना में नगर पालिका की ड्यूटी लिस्ट में ‘गर्लफ्रेंड’ नाम देख सब हैरान
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर जनगणना के दूसरे चरण के लिए जब कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट जारी हुई तो बखेड़ा खड़ा हो गया. ये लिस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई. ड्यूटी लिस्ट में एक कर्मचारी का नाम गर्लफ्रेंड लिखा देख हर कोई हैरान रह गया।
इस कर्मचारी का असल नाम
दरअसल इस कर्मचारी का असल नाम प्रेमिका है नगरपालिका प्रशासन द्वारा इस आधिकारिक सूची में इनका नाम ट्रांसलेट कर गर्लफ्रेंड लिख दिया गया है. बता दें कि पहले चरण में मकानों की सूची और जनगणना का काम पूरा होने के बाद, अब दूसरे चरण में व्यक्तियों की गणना की जानी है।
36 कर्मचारियों को किया गया नियुक्त
जनगणना के लिए गुना नगरपालिका में कुल 36 कर्मचारियों को गणनाकार के रूप में नियु्क्त किया गया है. इसी के साथ 6 कर्मचारियों को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन सभी कर्मचारियों को आगामी जनगणना के लिए 17,18 और 19 अप्रैल को ट्रेनिंग दी जानी है. इसी से संबंधित नगरपालिका द्वारा जब आधिकारिक आदेश जारी हुआ, तो लोगों ध्यान इसमें लिखे एक नाम पर अटक गया।
नाम की जगह पर लिखा गर्लफ्रेंड
इस आदेश में कर्मचारी के नाम की जगह पर गर्लफ्रेंड पंत लिखा था. इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात तो ये है कि केवल नाम नहीं बल्कि कर्मचारी की यूजर आईडी में भी et_24460027372_girlfriend’ दर्ज है. जब इस सूची में दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से सर्च किया गया तो पाया गया कि संबंधित कर्मचारी का वास्तविक नाम प्रेमिका पंत है।
एंट्री या फिर टाइपिंग के समय हुई गड़बड़ी
शायद डिजिटल एंट्री या फिर टाइपिंग के समय किसी ने प्रेमिका शब्द का अंग्रेजी अनुवाद करते हुए उसे गर्लफ्रेंड लिख दिया. नगरपालिका के अधिकारी इसे टाइपिंग मिस्टेक बता रहे हैं।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार