भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू
भोपाल। राजधानी भोपाल की सुंदरता और जीवन रेखा मानी जाने वाली बड़ी झील यानी बड़े तलाब को बचाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. तलाब के कैचमेंट एरिया में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे अतिक्रमण वाले इलाके में बुलडोजर चलाया जा रहा है. शनिवार को टास्क फोर्स की बैठक के बाद निर्णय लिया गया था कि बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी।
भदभदा से शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन
एडीएम ने इस पर कहा है कि पूरी कार्रवाई पारदर्शिता और नियमों के तहत ही की जा रही है. आज यनि सोमवार को पुलिस बल, जिला व नगर निगम प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण को तोड़ने का काम किया जा रहा है. प्रशासन की टीम ने भदभदा से बुलडोजर कार्रवाई को शुरू किया है।
करोड़ की लागत से बने है अवैध बंगले
बड़े तालाब के आसपास कई प्रभावशाली लोगाें के द्वारा अवैध कब्जें किए गए हैं. इनमें पूर्व प्रशानिक अधिकारी, करोबारी और अन्य प्रभावशाली वर्ग के लोग शामिल हैं. इन सभी लाेगों ने करोड़ो रुपये की लागत के साथ बंगले होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान खड़े कर लिए हैं. प्रशासन कि टीम भदभदा और वन विहार जैसे इलाकों में भी कई निर्माण कैचमेंट में बने अवैध निर्माण को हटा रही है।
नए अतिक्रमण को पहले हटाएगा प्रशासन
प्रशासन ने कार्रवाई की शुरूआत अभी कुछ समय पहले हुए अतिक्रमणों से शुरू करने की योजना बनाई है. विशेष रूप से 16 मार्च 2022 के बाद बने सभी निर्माण पहले तोड़े जाएंगे. इसके लिए भारी पुलिस बल भी नगर निगम की टीम सहित तैनात किया जा रहा है. अभियान टीटी नगर क्षेत्र से शुरू किया गया है. हालांकि, अतिक्रमण की कार्रवाई 7,8 और 9 अप्रैल को पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के कारण स्थागित रहेगी. इस दौरान टीटी नगर और बैरागढ़ क्षेत्रों में भी लगातार अतिक्रमण को हटाने की पूरी प्रक्रिया चलाई जाएगी।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब