राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उप नेता के पद से हटाने की मांग की है.उन्होंने बताया कि पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को नया उप नेता नियुक्त किया जा सकता है.सूत्रों के मुताबिक, पत्र में यह भी कहा गया है कि चड्ढा – जो पंजाब से राज्यसभा सांसद भी हैं – को आप के कोटे से सदन में बोलने के लिए समय नहीं दिया जाना चाहिए. आप के अभी राज्यसभा में 10 सदस्य हैं, जिनमें पंजाब से सात और दिल्ली से तीन सदस्य शामिल हैं.
पार्टी गतिविधियों से दूरी और मुद्दों पर चुप रहना बड़ी वजह
सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि राघव चड्ढा के खिलाफ पार्टी के प्रति बेरुखी और पार्टी की गतिविधियों में भाग नहीं लेने की वजह से यह फैसला लिया गया है. क्योंकि राघव चड्ढा काफी समय से पार्टी के प्रमुख मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे हुए थे. इतना ही नहीं पिछले दिनों जब शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को राहत मिली थी तो वे न तो केजरीवाल से मिलने गए थे और न ही उन्होंने मामले में सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया जताई थी. उनकी इसी चुप्पी को पार्टी से दूरी माना जा रहा और उन्हें जिम्मेदारी के पद से हटाने का निर्णय लिया गया.
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया