‘न्याय दें या इच्छा मृत्यु’, बहू से परेशान सास की गुहार
सूरजपुर|आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे जहां बहु को ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर यातनाएं देते हैं, और बहू कई बार इन यातनाओं को लेकर गलत कदम भी उठा लेती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बहु द्वारा ससुराल पक्ष को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया हैं. जहां बहु की प्रताड़ना से तंग एक सास ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच इच्छामृत्यु की मांग की है|
बहु से परेशान ससुराल पक्ष के लोग
दरअसल ये पूरा मामला सुरजपुर के लटोरी का है. जहां की रहने वाली शकुंतला पाण्डेय का आरोप है कि उसकी बहु रागिनी मिश्रा के द्वारा उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर पैसों की मांग की जा रही है. इसके पहले 3 अक्टूबर 2021 को उनकी बहु ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था और घर छोड़कर चली गई थी. बहु द्वारा लगाए आरोपों की वजह से उनके बेटे वेद प्रकाश और उनके परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी|
बहू से तंग आकर सास ने मांगी इच्छा मृत्यु
वहीं अब बहु ने चार साल बाद घर वापस लौट कर फिर से उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया है. जिससे तंग आकर उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग की है. सास ने अपनी बहु पर आरोप लगाते हुए बताया कि, वह अपने पिता, भाई और कुछ लोगों के साथ घर में आई. गुंडों ने घर के खिड़की-दरवाजों में तोड़फोड़ की. उन्होंने बताया कि उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई. जिसके कारण वे और उनके परिवार वाले परेशान हैं. और अब वह इच्छामृत्यु की मांग कर रही है|
पुलिस समझाइश देने का कर रही प्रयास
शकुंतला पाण्डेय ने एसपी ऑफिस पहुंचकर इच्छा मृत्यु देने की गुहार लता हुए कहा कि- पुलिस मामले में न्याय करें या फिर इच्छा मृत्यु इजाजत दें. वहीं पुलिस को आवेदन मिलने के बाद दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेज समझाइश देने का प्रयास कर रही है|
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?
PM किसान योजना के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप, बुजुर्ग ने सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी