ट्रंप का एक और दावा: ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर की मांग रखी, लेकिन ‘होर्मुज स्ट्रेट’ खोले बगैर नहीं होगा युद्धविराम
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के “नए राष्ट्रपति” ने अमेरिका से संपर्क कर युद्धविराम (सीजफायर) की गुजारिश की है। ट्रंप ने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर साझा की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपने ताजा बयान में कहा, कि ईरान के नए नेतृत्व का रवैया पहले की तुलना में कम कट्टर और अधिक समझदार है, और उसने अमेरिका से युद्ध रोकने का अनुरोध किया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे ईरान के किस नेता की बात कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तभी युद्धविराम पर विचार करेगा, जब होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से संचालित होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ईरान को “स्टोन एज” तक धकेल दिया जाएगा।
पहले भी कर चुके हैं बड़ा दावा
इससे पहले भी ट्रंप ने कहा था कि वे 2–3 हफ्तों के भीतर ईरान से जुड़े संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं। उनका यह ताजा बयान कुछ और ही कह रहा है, जिसमें स्पष्टता का अभाव बताया गया है। ट्रंप के इस दावे पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। उन्होंने “नए राष्ट्रपति” का नाम नहीं बताया, जिससे बात होने की बात उन्होंने कही है। ईरान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। ऐसे में यह बयान फिलहाल राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?
PM किसान योजना के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप, बुजुर्ग ने सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी