12 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
सीतापुर | यूपी के सीतापुर में सोमवार को सुबह प्रशासन ने 12 साल पहले बनाई गई मस्जिद को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। तहसीलदार कोर्ट में बेदखली के वाद में मस्जिद को हटाने का निर्णय हुआ था। इस पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के जोशी ताल चुंगी मुख्य मार्ग का है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मार्ग के बगल में सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद बनी थी। इसे हटाया गया है।
बुलडोजर चलाकर मस्जिद हटाई गई
सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद गाटा संख्या 247 रकबा 0.2430 ग्राम नयागांव बेहटी पर बनी थी। इसका निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर इसे हटाया गया। मस्जिद पर कारवाई से पहले नगर के सभी मुख्य मार्गों, स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मस्जिद जाने वाले सभी मार्गों को पुलिस बल लगाकर रोक दिया गया। किसी को भी मस्जिद स्थल तक जाने नहीं दिया गया।
तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर था
ज्ञातव्य है कि ग्राम सभा के द्वारा एक वाद तहसीलदार न्यायालय में दायर किया गया था। इसको लेकर मस्जिद के मुतवल्ली आलम को नोटिस दी गई थी। सोमवार को सुबह तहसील प्रशासन पुलिस बल ने बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई करते हुए मस्जिद को हटाया गया।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है