गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाजों में शुमार जेसन गिलेस्पी ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे पाकिस्तान सुपर लीग का एकबार फिर मजाक बन गया है। गिलेस्पी को कैमरे पर यह कहता सुना गया कि वह बेवकूफी से भरे वीडियोज नहीं करेंगे। इसके बाद कैमरे को तुरंत बंद कर लिया गया। दरअसल, गिलेस्पी को पीएसएल की नई फ्रेंचाइजी हैदराबाद किंग्समेन टीम का कोच नियुक्त किया गया है। इसके लिए वह लाहौर पहुंचे हैं। गिलेस्पी पाकिस्तान टीम के हेड कोच रह चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से विवाद और सैलरी नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
गिलेस्पी ने क्या कहा?
गिलेस्पी ने पाकिस्तान टीम के साथ अपने विवादास्पद कार्यकाल से मिले सबक के बाद स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नई भूमिका शुरू से ही सख्ती भरी और प्रोफेशनल रहेगी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गिलेस्पी ने टीम होटल में पारंपरिक 'अराइवल वीडियो' में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया और चुटकी लेते हुए अपनी स्थिति बताई। क्लिप में गिलेस्पी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं नीचे नहीं आ रहा हूं। मेरे पास करने के लिए बहुत काम है। मैं उन मूर्खतापूर्ण अराइवल वीडियो की शूटिंग नहीं करूंगा।'
टीम से जुड़कर हैं उत्साहित
अपने इस सख्त रवैये के बावजूद, गिलेस्पी ने पाकिस्तानी प्रतिभाओं के साथ फिर से काम करने को लेकर वास्तविक उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने जनवरी में ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया, 'मैं हैदराबाद किंग्समेन टीम का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। आगे बहुत कुछ होने वाला है और मैं शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर सकता।'
पीसीबी से अनबन और इस्तीफे का कारण
गिलेस्पी का किसी पीएसएल फ्रेंचाइजी में शामिल होने का निर्णय कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक था, खासकर पाकिस्तान राष्ट्रीय टीम के साथ उनका जुड़ाव जिस तरह से अचानक समाप्त हुआ था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के रेड-बॉल कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।
कोच पद से क्यों हटे थे गिलेस्पी?
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'मैं पाकिस्तान टेस्ट टीम को कोचिंग दे रहा था। पीसीबी ने एक सीनियर असिस्टेंट कोच को बिना कोई बात किए बर्खास्त कर दिया। मुख्य कोच के रूप में, मुझे यह स्थिति पूरी तरह से अस्वीकार्य लगी। कई अन्य मुद्दे भी थे जिन्होंने मुझे पूरी तरह से अपमानित महसूस कराया।' यह देखना दिलचस्प होगा कि पीसीबी इस हरकत पर कोई एक्शन लेता है या नहीं।
बंद दरवाजों के पीछे होंगे मैच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2026 के लिए बड़े बदलाव किए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। अब पीएसएल केवल दो शहरों, कराची और लाहौर में खेला जाएगा। पेशावर, मुल्तान, रावलपिंडी और फैसलाबाद जैसे शहरों को शेड्यूल से हटा दिया गया है। इसके अलावा, मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे कराए जाएंगे, यानी दर्शकों की एंट्री नहीं होगी।
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
UCC को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, दीपक बैज का CM साय पर निशाना
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता