छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुआ गर्मी का काउंटडाउन
रायपुर|छत्तीसगढ़ में बेमौसम हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को कुछ दिनों के बाद अब फिर से तापमान में वृद्धि की दौर शुरू हो गया है|
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, अब गर्मी बढ़ने की संभावना है. फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे बना हुआ है, लेकिन अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. बुधवार को प्रदेश के किसी हिस्सें में बारिश या ओलावृष्टि का अलर्ट नहीं है. राजधानी रायपुर में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है|
3 दिन में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब अगले तीन से चार दिनों में तापमान में वृद्धि होगी. मौसम ड्राई रहेगा. तापमान में वृद्धि की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियम रह सकता है|
बीते दिनों इन जिलों में हुई थी बारिश
बीते एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था. कई जिलों में गर्मी पड़ रही थी तो कहीं बारिश और ओले गिरे. प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. जगदलपुर, कोंडागांव, धमतरी, बलरामपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि हुई थी|
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस