कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर होगी भर्ती
लखनऊ|यूपी में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा को लेकर मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। इसके लिए 22 मई से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। वहीं, शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है।
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कृषि निदेशालय के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) में शामिल हो चुके हों और उन्हें आयोग द्वारा पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।
इन लोगों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा
मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी उनके पीईटी 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। पीईटी 2025 के वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अथवा ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वालों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
दो घंटे में 100 प्रश्न करने होंगे हल
परीक्षा के दौरान 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें दो घंटे में हल करना होगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक का प्रावधान भी किया गया है।
परीक्षा में फसल विज्ञान, जैव तकनीकी, पादप प्रजनन, क्रॉप फिजियोलॉजी, मृदा एवं जल प्रबंधन, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामायिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
यह अर्हता होनी चाहिए
किसी मान्यता प्राप्त संस्था या किसी विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक उपाधि या उसके समकक्ष जैसे बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान/बीएससी (ऑनर्स) उद्यान, बीएससी फॉरेस्ट्री, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री, बीटेक (कृषि अभियंत्रण), कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त बीएससी (गृह विज्ञान)/कम्युनिटी साइंस में चार वर्ष की उपाधि।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई