पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ाई गई
रायपुर| में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 27 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
जिले के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के साथ-साथ विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसके लिए निर्धारित पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
नई समयसीमा के अनुसार विद्यार्थियों के आवेदन के बाद संबंधित संस्थानों को 29 मार्च 2026 तक प्रस्ताव लॉक करना होगा, जबकि शासकीय संस्थाएं और जिला कार्यालय 30 मार्च 2026 तक सैंक्शन ऑर्डर लॉक करेंगे। इसके बाद भुगतान प्रस्ताव 31 मार्च 2026 तक राज्य कार्यालय को भेजा जाएगा।
छात्रवृत्ति के लिए पात्रता शर्तों में आय सीमा भी तय की गई है। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 लाख रुपये तक निर्धारित है। इसके अलावा स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष की परीक्षा का परिणाम जैसे दस्तावेज अनिवार्य होंगे।
इस वर्ष से कुछ नए प्रावधान भी लागू किए गए हैं। वर्ष 2025-26 से संस्थानों के लिए जियो-टैगिंग अनिवार्य कर दी गई है। जिन संस्थानों द्वारा जियो-टैगिंग नहीं की जाएगी, वहां के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही छात्रों के लिए एनएसपी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना भी जरूरी होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा, इसलिए सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना