छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर लीक से मचा हड़कंप
रायपुर|छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की हिंदी बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा से पहले एक हस्तलिखित प्रश्नपत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ था। इस मामले में मंडल के संबंधित अधिकारी की शिकायत और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच प्रारंभ की।
पुलिस ने इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 और 10 के साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 के तहत अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस की साइबर सेल और जांच टीम सक्रिय हो गई है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि पेपर सबसे पहले कहां से लीक हुआ और किन-किन लोगों ने इसे फैलाने में भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन, मुख्य सरगना और इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो, तो वह तुरंत सिटी कोतवाली थाना, रायपुर को सूचित करें, ताकि आरोपियों तक जल्दी पहुंचा जा सके।
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था