पैरों की उंगलियों से जानें अपना भाग्य, छिपे होते हैं किस्मत के कई बड़े राज, जानें क्या कहती है सामुद्रिक शास्त्र
भारतीय परंपरा में सामुद्रिक शास्त्र को शरीर के अलग-अलग अंगों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य को समझने का एक तरीका माना जाता है. आमतौर पर लोग हाथ की रेखाओं पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन इस शास्त्र के अनुसार पैरों की उंगलियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती हैं. पैरों की बनावट, उंगलियों की लंबाई, उनके बीच की दूरी और आकार को देखकर व्यक्ति की किस्मत, स्वभाव और जीवन के कई पहलुओं के बारे में संकेत मिल सकते हैं. यही वजह है कि कई ज्योतिषी और विशेषज्ञ पैरों को देखकर भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में बातें बताते हैं.
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की पहली यानी अंगूठे के पास वाली उंगली सबसे लंबी होती है, तो ऐसे लोग बेहद क्रिएटिव और इंटेलिजेंट माने जाते हैं. इनकी सोच अलग होती है और ये अक्सर नई-नई आइडिया लेकर आते हैं. ऐसे लोग लीडरशिप क्वालिटी रखते हैं और अपने काम में आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं. माना जाता है कि ये लोग अपने करियर में अच्छा नाम कमाते हैं और समाज में अलग पहचान बना सकते हैं.
अगर किसी व्यक्ति की दूसरी उंगली सबसे लंबी होती है, तो इसे भी काफी खास माना जाता है. सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि ऐसे लोग आत्मविश्वासी, प्रभावशाली और फैसले लेने में तेज होते हैं. ये लोग अक्सर दूसरों को गाइड करने वाले होते हैं और इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है. कई बार ऐसे लोग थोड़ा जिद्दी भी हो सकते हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है.
वहीं जिन लोगों की सभी उंगलियां लगभग बराबर आकार की होती हैं, उन्हें संतुलित स्वभाव का माना जाता है. ऐसे लोग शांत, समझदार और व्यवहार में सरल होते हैं. ये लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और परिवार के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों की लाइफ में स्थिरता ज्यादा होती है और ये धीरे-धीरे लेकिन लगातार सफलता हासिल करते हैं.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण