मोबाइल चार्जर पर कवर लगाया है? आग लगने का बढ़ सकता है जोखिम
आज के समय में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं रहे, बल्कि ये फैशन और स्टाइल का भी हिस्सा बन गया है। इसी वजह से लोग न सिर्फ अपने फोन के लिए कवर और केस का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि इसके चार्जर और अन्य एक्सेसरीज पर भी कवर लगाना शुरू कर दिया है। बाजार में अब चार्जर और केबल के लिए क्यूट, रंग-बिरंगे और डिजाइनर कवर उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर युवा और बच्चे दोनों आकर्षित हो रहे हैं। इस ट्रेंड ने चार्जर को भी एक फैशन आइटम की तरह बना दिया है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या यह प्रैक्टिकल और सुरक्षित है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि चार्जर पर कवर लगाने से सुरक्षा और उपयोगिता दोनों पर असर पड़ सकता है। आइए जानें कि इस ट्रेंड के पीछे क्या नुकसान और सावधानियां हैं।
ओवरहीटिंग का खतरा
चार्जर पर कवर लगाने से चार्जिंग के दौरान चार्जर गर्म हो जाता है और गर्मी आसानी से बाहर नहीं निकल पाती। इससे चार्जर जल्दी खराब हो सकता है और कभी-कभी आग लगने का भी खतरा बढ़ जाता है।
बैटरी और फोन पर असर
गर्म चार्जर सीधे फोन की बैटरी को प्रभावित कर सकता है। इससे बैटरी जल्दी कमजोर हो सकती है और चार्जिंग का समय बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से फोन की परफॉर्मेंस धीमी भी पड़ सकती है।
सर्किट और वायरिंग में दिक्कत
चार्जर पर कवर डालने से वायरिंग पर अतिरिक्त तनाव पड़ सकता है। लगातार इस्तेमाल करने पर चार्जर के संपर्क कमजोर हो जाते हैं, जिससे चार्जिंग अस्थिर हो सकती है।
सतर्क रहने की जरूरत
अगर आप कवर को लगाकर रखना चाहते हैं तो चार्जिंग के दौरान कवर को हटाना बेहतर रहता है। इसके अलावा केवल सुरक्षित चार्जर का उपयोग करना चाहिए।
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?