Aamir Khan ने किया खुलासा: बेटा Junaid Khan क्यों अनसुनी कर देते हैं उनकी सलाह
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक्टिंग की बजाय डायरेक्शन चुना। वहीं, आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने 'महाराज' से डेब्यू किया था और आखिरी बार खुशी कपूर के साथ 'लवयापा' में दिखे थे। अब उनके पास कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं, जो उन्होंने खुद चुने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कोई भी नया प्रोजेक्ट चुनने से पहले जुनैद अपने पिता आमिर की सलाह क्यों नहीं लेते हैं। जानिए वजह?
क्यों पिता की सलाह नहीं लेते हैं जुनैद
वैरायटी इंडिया के एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा, 'जुनैद मुझसे किसी प्रोजेक्ट की सलाह नहीं लेता। मुझे लगता है उसने दो फिल्में साइन की हैं, जिनमें से एक एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ है। वो सब खुद फैसला करता है और ये बहुत अच्छी बात है।'
चार साल के जुनैद का किस्सा
आमिर खान ने बताया कि घर में वे बच्चों के साथ सख्त पिता की बजाय दोस्त की तरह रहते हैं। जुनैद, इरा और आजाद के साथ उनका रिश्ता बहुत आसान और दोस्ताना है। जुनैद के बारे में आमिर ने कहा कि वो उनसे काफी मिलता-जुलता है। उसमें सिनेमा, स्क्रिप्ट और एडिटिंग की अच्छी समझ है, साथ ही दृढ़ इरादों वाला स्वभाव भी। आमिर ने बताया कि उन्होंने जुनैद को सिर्फ 4 साल की उम्र में शतरंज सिखाया था। 18 साल की उम्र में जुनैद ने उन्हें पहली बार हराया। अब आमिर कितनी भी कोशिश करें, जुनैद को शतरंज में हरा नहीं पाते। वो हमेशा जीत जाता है।
फिल्म 'एक दिन' में नजर आएंगे जुनैद
जुनैद जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दिन' में नजर आएंगे। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस की है। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। इसमें साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और लोगों को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इसके अलावा कथित तौर पर जुनैद 'रागिनी एमएमएस 3' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट तमन्ना भाटिया हो सकती हैं।
'लाहौर 1947' लेकर आ रहे हैं आमिर
आमिर खान आखिरी बार 'सितारे जमीन पर' और 'हैप्पी पटेल' में दिखे थे। अभी वह अपनी प्रोडक्शन 'लाहौर 1947' पर काम कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं। बहरहाल, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने अभी अपनी अगली एक्टिंग फिल्म की घोषणा नहीं की है।
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषणों पर FIR की मांग खारिज
पंजाब की राजनीति गरमाई, बीजेपी का नया मास्टर प्लान सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
Mitchell Santner की चोट से NZ टीम की बढ़ी टेंशन, इतने दिनों के लिए बाहर
बीनागंज जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नीलगाय का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
तिलक लगाने पर विवाद बढ़ा, मुबारिक पर धमकी देने का आरोप
मध्य प्रदेश के बरगी डैम हादसे पर सीएम यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान