दरिंदगी के बाद दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए सारे कपड़े; डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी
लखनऊ| के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार शाम दिव्यांग मां-बेटे की हत्या पड़ोसी ने की थी। इससे पहले उसने महिला से दुष्कर्म भी किया था। आरोपी का कुछ दिन पहले उससे विवाद हुआ था। इसके बाद से वह रंजिश मान रहा था। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हत्यारा भागते हुए नजर आया। उसके कपड़े भी गीले थे।
एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला कसकर हत्या की बात सामने आई है। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। डॉक्टरों ने विसरा और महिला के कपड़े सुरक्षित रखे हैं।
महिला के दिव्यांग बेटे की मौत गला दबाने और पानी में डुबोने से होने की पुष्टि हुई है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे ने युवक का गला दबाने के बाद उसे पानी भरे टब में डुबो दिया था। इसी दौरान हत्यारे के कपड़े भी गीले हो गए थे।
कैमरे में कैद हुई गतिविधियां
महिला सोमवार शाम 6:58 बजे तक अपनी दुकान पर थी। सात बजकर दो मिनट पर वह घर से निकली। किराने की दुकान से सामान लेने के बाद मोमोज व दूध खरीदा। शाम 7:25 बजे महिला घर वापस जाते दिखी।
हत्यारा 7:31 बजे महिला के घर की ओर जाते कैमरे में देखा गया है। महिला के घर के तीन ओर कैमरे लगे हैं, जिससे पुलिस को मदद मिली है। इंस्पेक्टर ने महिला के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं।
दृष्टिबाधित बेटे ने किया संघर्ष
छानबीन में सामने आया कि महिला बहनोई से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान हत्यारा दरवाजे पर धक्का मारते हुए दाखिल हो गया। उसने महिला से बदसलूकी शुरू कर दी। मां की चीख सुनकर दृष्टिबाधित बेटा हत्यारे से भिड़ गया। उसने खूब संघर्ष किया, पर सफल नहीं हो सका। इसके बाद हत्यारे ने उसका गला दबाकर पानी भरे टब में धकेल दिया।
फाड़ दिए थे सारे कपड़े
मामले में महिला की बहन ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई है। इसके मुताबिक एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले उनकी बहन से अभद्रता की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई जगह चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। हत्यारे ने महिला के सारे कपड़े फाड़ दिए थे। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और शव पर कंबल फेंककर भाग निकला।
वारदात के बाद से छोड़ दिया गांव
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा गांव छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ की, पर उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। हत्यारे ने फोन भी बंद कर रखा है।
पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव प्रियंका श्रीवास्तव, लखनऊ जिला अध्यक्ष इरम रिजवी महिला के घर पहुंचीं। उन्होंने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।
यह था पूरा मामला
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में घुसकर एक दिव्यांग मां और उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। मौत से पहले मां और बेटे ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया था।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण