रायपुर में गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, उपभोक्ता परेशान
रायपुर|इन दिनों मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के तनाव की आंच अब देश में रसोई तक पहुंच गई है. युद्ध के कारण ऑयल सप्लाई प्रभावित हुई है. इसके चलते भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में 114 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. कीमत बढ़ने के साथ ही एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. वहीं राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सिलेंडर की सप्लाई 5 से 6 दिन पीछे चल रही है. जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं|
रायपुर में लोगों को नहीं मिल रहा सिलेंडर
राजधानी रायपुर में इन दिनों गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है. बुकिंग के बाद भी 5–6 दिनों तक घरेलू सिलेंडर नहीं मिल रहा है. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और ट्रांसपोर्ट समस्या का सप्लाई पर असर पड़ रहा है. शहर के कई इलाकों में डिलीवरी में लगातार देरी हो रही है|
जानें क्या है नियम?
नियम के अनुसार एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 से 25 दिनों के भीतर ही बुक किया जा सकता है|
कंपनियों ने बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलेंडर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन होली के बाद से बुकिंग के बाद सप्लाई करीब 5 दिन की देरी से हो रही है|
एलपीजी एजेंसी संचालक बोले – स्टॉक पर्याप्त
राजधानी के एलपीजी एजेंसी संचालकों का कहना है कि रायपुर में स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन होली की छुट्टी पर गए कर्मचारी लौटे नहीं हैं। इसके चलते डिस्ट्रीब्यूशन में थोड़ी समस्या आ रही है. हालांकि संचालकों का ये भी कहना है कि हमें डोमेस्टिक और कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई सीमित करने भी कहा गया है|
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील