फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
हैदराबाद में बुधवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी सितारों से सजी रही, जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस ग्लैमरस शाम में अभिनेता राम चरण की एंट्री ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा।
क्यों नंगे पैर पहुंचे थे राम चरण?
राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ रिसेप्शन में पहुंचे और पूरी तरह काले कपड़ों में नजर आए। सबसे खास बात यह रही कि वे नंगे पैर समारोह में शामिल हुए। हालांकि यह कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक धार्मिक कारण है।दरअसल, राम चरण इन दिनों अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं। यह भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाने वाला एक पवित्र व्रत है, जिसे सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले किया जाता है। इस दौरान भक्त सादगी और अनुशासन से भरा जीवन जीते हैं। अयप्पा दीक्षा आमतौर पर 41 से 48 दिनों तक चलती है और इसे आध्यात्मिक तैयारी का समय माना जाता है।इस अवधि में भक्त साधारण काले, नीले या भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं, अक्सर नंगे पैर चलते हैं और सख्त शाकाहारी भोजन करते हैं। साथ ही उन्हें शराब और अन्य भोग-विलास से दूर रहना होता है और रोजाना पूजा-पाठ और ध्यान करना होता है।
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
इस व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना भी जरूरी माना जाता है। भक्त इस अवधि में दाढ़ी या बाल भी नहीं कटवाते और पूरी तरह सादगी व आत्म-संयम का जीवन अपनाते हैं। इस साधना का उद्देश्य मन को शांत करना,अनुशासन बढ़ाना और भगवान अयप्पा की भक्ति में पूरी तरह समर्पित होना है।यही वजह है कि इतने बड़े और हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में शामिल होने के बावजूद राम चरण ने अपने व्रत के नियमों का पूरी तरह पालन किया और नंगे पैर ही समारोह में पहुंचे। उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।
रिसेप्शन में पहुंचे सेलेब्स
विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में मृणाल ठाकुर, श्रीलीला, अल्लू अर्जुन, राम चरण, चिरंजीवी, नागा चैतन्य और शाहिद कपूर के अलावा कई फिल्मी सितारे पहुंचे।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर