साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण आज, सूतक काल के साथ धार्मिक गतिविधियों में सावधानी
छत्तीसगढ़। आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने ही वाला है. इसमें अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं. हर किसी को ये अद्भुत नजारा देखने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो देश के कई राज्यों में पूर्ण रूप से दिखाई देने वाला है. पूर्ण चंद्र ग्रहण को ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है. वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा।
चंद्रग्रहण का समय क्या है?
- भारतीय समयानुसार बात करें तो चंद्र ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा।
- शाम 4:34 बजे खग्रास की अवस्था में पहुंचेगा और चंद्रग्रहण का मध्य शाम 5.33 बजे होगा।
- चंद्रग्रहण शाम 6:47 बजे समाप्त होगा यानी कुल 3 घंटे 27 मिनट तक ग्रहण रहेगा।
- खग्रास के दौरान चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी को ढंक लेगा, ये ग्रहण का सबसे अहम चरण माना जाता है।
राजधानी रायपुर में दिखेगा चंद्रग्रहण
ये पूर्ण चंद्रग्रहण छत्तीसगढ़ में सिर्फ राजधानी रायपुर दिखेगा. लेकिन पूर्ण रूप से नहीं, बल्कि आंशिक अवस्था में दिखाई देगा. IMD रिपोर्ट के अनुसार रायपुर में चंद्रमा के उदय के समय ग्रहण अपने अंतिम चरण में रहेगा, इसलिए यहां केवल ग्रहण का अंतिम हिस्सा ही नजर आएगा।
क्या है टाइमिंग?
रायपुर में चंद्रमा का उदय शाम 6 बजकर 07 मिनट पर होगा. खगोलीय गणनाओं के अनुसार रायपुर में चंद्रग्रहण की दृश्य अवधि करीब 41 मिनट रहेगी. ग्रहण का आंशिक चरण शाम 6:48 बजे पर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. इसके बाद चंद्रमा पूर्ण रूप से चमकता हुआ दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण पर रायपुर के ये प्रसिद्ध मंदिर रहेंगे बंद
वहीं रायपुर में आज चंद्र ग्रहण के कारण सूतक काल की मान्यता के अनुसार कई प्रमुख मंदिरों के पट बंद रहेंगे. इनमें पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर, समलेश्वरी मंदिर, आकाशवाणी चौक का महाकाली मंदिर, बूढ़ातालाब के हनुमान व सिद्धिविनायक मंदिर और कुशालपुर का दंतेश्वरी मंदिर शामिल हैं. दर्शन अब ग्रहण समाप्ति के बाद ही होंगे।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए