क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
विवादों में घिरने के बाद फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में पहुंची लेकिन क्या यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर सकी है। चौथे दिन में आकर इसका कलेक्शन कितना हुआ? ‘द केरल स्टोरी 2’ के अलावा थिएटर में मौजूद बाकी फिल्मों की कमाई सोमवार को कितनी रही, जानिए।
'द केरल स्टोरी 2' ने चौथे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सोमवार को 2.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 4.75 करोड़ रुपये था। ऐसे में देखें तो रविवार के मुकाबले इसका कलेक्शन आधा हो गया। यह गिरावट फिल्म के घटते क्रेज को बताती है। ‘द केरल स्टोरी 2’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 12.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘अस्सी’ की लाखों में सिमटी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के ग्यारहवें दिन सिर्फ 21 लाख रुपये था। जबकि रविवार को यह फिल्म 50 लाख रुपये कमाने में कामयाब रही थी। संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म होने के बावजूद यह दर्शकों को पसंद नहीं आई। ‘अस्सी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 8.71 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘ओ रोमियो’ का भी कलेक्शन हुआ कम
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। सोमवार को इस फिल्म ने 65 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए। जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये था। फिल्म बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ के पास जा सकी है, इसका कुल कलेक्शन अब तक 65.80 करोड़ रुपये हुआ है।
'स्क्रीम 7' का बुरा हाल
हॉलीवुड फिल्म ‘स्क्रीम 7’ को रिलीज हुए भी चार दिन हुए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सोमवार को सिर्फ 16 लाख रुपये कमा सकी है। फिल्म ने रविवार को भी सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए थे। ‘स्क्रीम 7’ का कुल कलेक्शन अब तक 1.41 करोड़ रुपये हो चुका है।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया