Bhojeshwar Temple में वरमाला पर बवाल, ‘परमीशन’ को लेकर कपल रोका गया
भोपाल|भोजपुर मंदिर में वरमाला की रस्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. नवविवाहित दंपति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में वरमाला को रोकने को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है|
क्या है पूरा मामला
वर के रूप में दिखाई दे रहे युवक का नाम भूपेंद्र शर्मा है, जो रतापानी टाइगर रिजर्व में वन रक्षक के पद पर कार्यरत है. वीडियो में युवक खुद को भूपेंद्र शर्मा बताते हुए मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों पर रस्म रोकने का आरोप लगा रहा है|
युवक का पक्ष
युवक का कहना है कि वह विधिवत शादी के बाद केवल दो मिनट के लिए वरमाला की प्रतीकात्मक रस्म और भगवान के दर्शन करने भोजपुर मंदिर पहुंचा था. उसके अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने उसे यह कहकर रोक दिया कि इसके लिए अनुमति लेना आवश्यक है. युवक ने वीडियो में कहा कि वह पूजा से मना नहीं कर रहे हैं, बल्कि वरमाला से मना कर रहे हैं|
वीडियो में क्या दिख रहा है
वायरल वीडियो में युवक मंदिर परिसर में खड़ा नजर आता है और कहता है, “पूजा से मना नहीं कर रहा है, वरमाला से मना कर रहा है.” वह सवाल करता है, “भगवान के मंदिर में भी परमिशन लेनी पड़े तो काहे का मंदिर?” वीडियो में युवक यह भी कहता है कि वह शादी के बाद भगवान शिव के मंदिर में अपनी अर्धांगिनी को अपनाने के लिए वरमाला की रस्म करना चाहता था, लेकिन छोटी-छोटी बातों को दिखावा बताकर मंदिर में शादी करने को नीचे दिखाया जा रहा है|वीडियो में मंदिर का सुरक्षाकर्मी ‘सेंट्रल मोन्यूमेंट’ और ‘आर्कियोलॉजिकल’ से अनुमति लेने की बात करता सुनाई देता है. अंत में युवक “हर हर महादेव” के नारे लगाते हुए युवती के गले में माला डाल देता है|
सोशल मीडिया पोस्ट और प्रतिक्रिया
युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मंदिर किसी के बाप का नहीं है. बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाले युवक का नाम भूपेंद्र शर्मा है. भूपेंद्र 26 फरवरी को शादी के बाद अपनी पत्नी और कुछ परिजनों के साथ भोजपुर मंदिर पहुंचे थे. उनका कहना है कि वे केवल प्रतीकात्मक रस्म करना चाहते थे|
नियम और प्रशासनिक पक्ष
दरअसल, भोजपुर मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन संरक्षित स्मारक है. ऐसे में यहां सुरक्षा और प्रशासनिक नियम विभाग के अनुसार लागू होते हैं. मंदिर परिसर में छोटे से बड़े कार्यक्रम के लिए ASI से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होता है. युवक के पास अनुमति नहीं होने की वजह से सुरक्षा कर्मी वरमाला की रस्म करने से उसे रोक रहे थे|
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे