पुणे में 9 नामचीन गुंडों को तड़ीपार किया गया
पुणे। पुणे पुलिस ने शहर में अपराधियों को बड़ा झटका दिया है। दादा समझकर लोगों को डराने वाले गुंडों को पुलिस ने शहर से बाहर का रास्ता दिखाया है। दरअसल पुणे पुलिस ने रिकॉर्ड में दर्ज अपराधियों को सीधे तड़ीपार कर दिया है। शहर के 9 नामचीन गुंडों को पुणे शहर और जिले से तड़ीपार कर दिया गया है। गुंडे बिबवेवाड़ी, आंबेगांव, मार्केट यार्ड और शहर के दूसरे इलाकों में आतंक मचा रहे थे। इन 9 गुंडों को दो साल से तड़ीपार किया गया है। पुणे पुलिस की इस कार्रवाई की हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल पुणे पुलिस ने अपराधियों की दहशत को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। क्योंकि इन अपराधियों के आतंक से पुणेकर डरे हुए हैं और कानून व्यवस्था का भी मुद्दा उठा है। जिन 9 गुंडों को तड़ीपार किया गया है उनके खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट, गंभीर चोट, धमकी, अवैध हथियार रखना, मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। शहर और जिले से जिन नामचीन अपराधियों को तड़ीपार किया गया है इनमें से ज़्यादातर अपराधी 20 से 30 साल के हैं। तड़ीपार किए गए अपराधियों के नाम इस प्रकार है-
- जलिंदर मसा मोरे (उम्र 48, अपर इंदिरानगर),
- अन्ना उर्फ गणराज सुनील ठाकर (उम्र 26, अपर बिबवेवाड़ी),
ओमकार लक्ष्मण सणस (उम्र 23, बिबवेवाड़ी),
राजू महादेव डेंगले (उम्र 22, सुखसागर नगर),
आकाश गुलाबराव कांबले (उम्र 21),
कृष्ण बबन लोखंडे (उम्र 24),
आर्यन बापू बेलदरे (उम्र 24, आंबेगांव बुद्रुक),
सोमगौड़ा गुरन्ना चौधरी (उम्र 33, मार्केट यार्ड),
साहिल भीमा अष्टगे (उम्र 20, मार्केट यार्ड)
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़