होली के मंच पर सियासी तकरार, गीतों से वार-पलटवार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज़ में चढ़ा है। पारंपरिक बयानबाज़ी और प्रेस कॉन्फ्रेंस से हटकर नेताओं ने लोकगीतों के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे होलियाना अंदाज में 'मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु' गीत गाते दिखाई दे रहे हैं। इस गीत को राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है।इसी बीच भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने भी पलटवार में अपना वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी अंदाज़ में गाते हुए कहा कि 'जरगे कांग्रेसिया मन के जान रे, विष्णुदेव सरकार ले' उनका यह गीत सीधे तौर पर मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करता है और कांग्रेस पर तंज कसता है।दोनों वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों के बीच मानो डिजिटल जंग छिड़ गई है। एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता बघेल के गीत को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वाला व्यंग्य बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक अनुज शर्मा के जवाबी गीत को 'करारा जवाब' और विकास की कहानी का प्रतीक बता रहे हैं।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान