उड़नखटोले पर विदा हुई पापा की परी, सतना में पिता ने पूरा किया बेटी का ख्वाब
सतना: सतना जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक पिता में अपनी बेटी की विदाई उसकी इच्छा के अनुरूप की. बेटी ने अपने पिता से कहा था कि उसकी विवाई डोली और कार से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से की जाए. ऐसे में पिता ने बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा कर उसका ख्वाब पूरा कर दिया.
डोली या कार नहीं हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन
शादी ब्याह का सीजन चल रहा है और अब शादी ब्याह में लोग अलग अलग तरह के इवेंट करके शादियों में खूब इंजॉय करते हैं. शादी में अगर विदाई की बात करें तो अभी तक दुल्हन की विदाई डोली और कार में देखी जाती थी. अब सतना के नागौद कस्बे में दुल्हन की एक अनोखी विदाई हुई जो लोगों के लिए एक चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक शादी ऐसी हुई जहां पर एक दुल्हन को डोली एवं कार से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से विदा किया गया. यह पल देखकर पूरे क्षेत्र में विदाई आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी. इस बारे में दुल्हन के पिता मृगेंद्र सिंह ने बताया कि "बेटी की इच्छा थी उसकी शादी में विदाई डोली एवं कार से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से की जाए. तब मैंने लड़के पक्ष से बात कर हेलिकॉप्टर से अपनी बेटी की विदाई कराई."
विवाह समारोह पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ
जानकारी के मुताबिक नागौद के ग्राम ब्यौहारी के निवासी मृगेंद्र सिंह "मंटू" की पुत्री मृगांशी सिंह का विवाह शहडोल जिले के ग्राम धमनी गढ़ी निवासी कुंवर अंजय सिंह "नन्हू" के पुत्र कुंवर आदित्य सिंह के साथ तय हुआ था. बाराती मंगलवार के दिन बारात लेकर नागौद स्थित हरि सदन शांति प्रकाश छाया ब्यौहारी हाउस में पहुंचे. जहां पर दोनों का विवाह समारोह पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. विवाह में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बुधवार सुबह विदाई के समय एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. जब दुल्हन मृगांशी सिंह की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई. हेलीकॉप्टर से हुई इस विशेष विदाई को देखने के लिए विवाह स्थल के पास बने हेलीपैड पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए