Indore में अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज, अप्रैल-मई से शुरू होगी खुदाई
इंदौर| शहर में मेट्रो परियोजना अब अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में प्रवेश करने जा रही है. एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के बाद अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर को साकार करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. एयरपोर्ट और नगर निगम क्षेत्र में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को जमीन के भीतर उतारने की तैयारी अंतिम चरण में है. अनुमान है कि अप्रैल या मई से सुरंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी|
दो स्थानों पर 24 घंटे काम जारी
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के अनुसार, एयरपोर्ट इलाके और नगर निगम के पास स्थित एक शासकीय स्कूल परिसर में शाफ्ट तैयार किए जा रहे हैं. इन स्थानों पर दिन-रात कार्य जारी है ताकि टीबीएम को सुरक्षित तरीके से भूमिगत उतारा जा सके|
दो टीबीएम मशीनों से होगी खुदाई
सूत्रों के मुताबिक, इंदौर में दो टीबीएम मशीनों की मदद से सुरंग बनाई जाएगी. एक मशीन एयरपोर्ट से बड़ा गणपति की दिशा में खुदाई करेगी, जबकि दूसरी नगर निगम क्षेत्र से बड़ा गणपति की ओर आगे बढ़ेगी. लगभग 40 मीटर गहराई में सुरंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहर के व्यस्त हिस्सों में यातायात प्रभावित हुए बिना कार्य पूरा हो सके|
2290 करोड़ का ठेका और नई टेंडर प्रक्रिया
एमपीएमआरसीएल ने हाईकोर्ट से एयरपोर्ट तक अंडरग्राउंड मेट्रो निर्माण के लिए करीब 2290 करोड़ रुपए का ठेका टाटा समूह और उसकी सहयोगी कंपनी को सौंपा है. वहीं बंगाली चौराहा से हाईकोर्ट तक के हिस्से को भी भूमिगत करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और संबंधित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य जारी है|
10 किलोमीटर लंबा होगा अंडरग्राउंड ट्रैक
इस समय एयरपोर्ट से बंगाली चौराहे तक एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण जारी है, जबकि इसके आगे का हिस्सा भूमिगत रहेगा. अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में इंदौर में लगभग 10 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड ट्रैक तैयार किया जाएगा. टीबीएम मशीनों के आगमन के साथ ही सुरंग निर्माण को औपचारिक रूप से गति मिल जाएगी और मेट्रो परियोजना का कार्य और तेज हो जाएगा|
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर