खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
इंदौर: यदि आप होली पर पैक्ड या रेडी टु यूज गुलाब जामुन खाना चाहते हैं, तो सावधान हो जाइए. क्योंकि होली के लिए बाजार में तैयार हो रहे कई लोकल ब्रांड के गुलाब जामुन या तो मिलावटी हैं या फिर गंदे तरीके से तैयार कर पैक किए जा रहे हैं. इंदौर में होली को लेकर तैयार किए जा रहे हैं खाद्य पदार्थों की जांच में खाद विभाग को भारी मात्रा में मिलावटी और दूषित गुलाब जामुन बरामद हुए हैं. जिसमें गुलाब जामुन तैयार करने वाली कई फैक्ट्रियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की जा रही है.
1600 किलो मिलावटी गुलाब जामुन जब्त
होली और रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों पर मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में खाद्य विभाग ने जब उद्योग नगर पालदा स्थित एक फूड्स इकाई पर छापा मारा, तो यहां 1600 किलो मिलावटी गुलाब जामुन पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया. एडीएम रोशन राय का कहना है कि "त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों पर सख्त नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी."
अनहाइजीनिक तरीके से किया जा रहा था पैक
खाद्य विभाग के अनुसार, गुलाब जामुन बनाने की यह यूनिट किसी विशाल उदासीन नामक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान पाया गया कि उद्योग यूनिट में बड़ी मात्रा में मिलावटी गुलाब जामुन तैयार किए जा रहे थे. जिन्हें अत्यंत दूषित और अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाकर प्लास्टिक के डिब्बों में पैक किया जा रहा था. इसके अलावा भारी मात्रा में गुलाब जामुन खुले में पड़े हुए थे.
जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल
छापेमारी अभियान के दौरान मौजूद अधिकारियों ने बताया कि गुलाब जामुन बनाने में उपयोग किए जा रहे मावा और अन्य कच्चे माल में मिलावट पाई गई है. इसके अलावा प्रारंभिक जांच में गुलाब जामुन बनाने के लिए उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई है, जिसके बाद मिलावटी गुलाब जामुन के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं.
ऐसे करें नकली गुलाब जामुन की पहचान
असली और नकली गुलाब जामुन को परखने के लिए उसे दबाकर देखें. असली गुलाब जामुन नरम होते हैं, जबकि मिलावटी कठोर और रबर जैसे महसूस होगी. पानी में डालने पर नकली गुलाब जामुन डूब जाएंगे, क्योंकि उनमें स्टार्च या मैदा होता है, जो पानी में बैठ जाता है. असली गुलाब जामुन का रंग एक जैसा भरा होता है, जबकि नकली का रंग ज्यादा चमकदार और चटक होता है. इसके अलावा चाशनी यदि बहुत गाढ़ी है, तो वह भी मिलावटी हो सकती है.
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव