‘ये मैं नहीं हूं’, व्हाट्सएप पर आयशा खान के नाम से चल रहा फ्रॉड; अब एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई; की ये अपील
‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से मशूर हुईं अभिनेत्री आयशा खान लगातार किसी न किसी बहाने से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अभिनेत्री के नाम पर धोखेबाजी का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है। नौबत यहां तक हो गई कि एक्ट्रेस को खुद आगे आकर इस मामले पर स्पष्टीकरण देना पड़ा। अभिनेत्री ने स्टोरी साझा कर लोगों से कहा कि यह मैं नहीं हूं।
आयशा ने साझा की स्टोरी
व्हाट्सएप पर अभिनेत्री आयशा खान बनकर फ्रॉड किया जा रहा है। उनकी प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज किए जा रहे हैं। अब इस धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस खुद सामने आईं और लोगों को आगाह किया है कि ये मैं नहीं हूं। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट और नंबर शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने लिखा, ‘यह मैं नहीं हूं। कृपया उनसे संपर्क न करें।’
श्रिया सरन भी इस मामले में दे चुकी हैं सफाई
आयशा व्हाट्सएप पर नकली प्रोफाइल पाने वाली पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। कुछ महीने पहले 'दृश्यम' फेम अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी एक नकली प्रोफाइल का पर्दाफाश किया था, जो उनका नंबर बताकर लोगों से संपर्क कर रहा था। उन्होंने पोस्ट किया था, ‘यह बेवकूफ कौन है? कृपया लोगों को मैसेज करना और समय बर्बाद करना बंद करें। दुर्भाग्य से यह अजीब है। मुझे लोगों का समय बर्बाद करने का बुरा लग रहा है। यह मैं नहीं हूं। यह मेरा नंबर नहीं है। वैसे, अच्छी बात यह है कि यह घटिया इंसान उन लोगों से संपर्क कर रहा है, जिनकी मैं तारीफ करती हूं और जिनके साथ काम करना चाहती हूं। आप अपना समय इसमें क्यों बर्बाद कर रहे हैं? अपनी जिंदगी जियो, किसी के नकली प्रोफाइल के चक्कर में मत पड़ो।’
इस फिल्म में नजर आ सकती हैं आयशा
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आई थीं। इसमें कपिल शर्मा प्रमुख भूमिका में थे। इससे पहले उन्हें 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में देखा गया था। जहां उनके डांस मूव्स ने सबका ध्यान खींचा था। अब ऐसी खबरें हैं कि आयशा 'भागम भाग 2' में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित