छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 53.40 लाख मुआवजा सही ठहराया
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट मुआवजा फैसला में बीमा कंपनी को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा मृतक के परिजनों को दिए गए 53.40 लाख रुपये के मुआवजे को पूरी तरह उचित और न्यायसंगत करार दिया है।
मामला 4 दिसंबर 2021 का है। जयमंगल राजवाड़े अंबिकापुर से कोरबा की ओर अपनी कार से जा रहे थे। थाना बांगो क्षेत्र के गांधी नगर बंजारी मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक की उम्र 42 वर्ष थी। वे प्रेस में कार्यरत थे और जूस की दुकान भी चलाते थे। उनकी मासिक आय लगभग 35,000 रुपये बताई गई। परिजनों ने 1.39 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी। हालांकि अधिकरण ने 53.40 लाख रुपये का मुआवजा निर्धारित किया।
बीमा कंपनी, United India Insurance Company Limited ने अपील में दलील दी कि दुर्घटना में मृतक की भी सहभागी लापरवाही थी। लेकिन न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय ने कहा कि कंपनी ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। एफआईआर और अन्य दस्तावेजों से स्पष्ट है कि मृतक अपनी लेन में वाहन चला रहा था।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट मुआवजा फैसला में अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि आमने-सामने की टक्कर मात्र से सहभागी लापरवाही सिद्ध नहीं होती। अंततः बीमा कंपनी की अपील खारिज कर दी गई और 53.40 लाख रुपये का मुआवजा बरकरार रखा गया।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार