विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विगत दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सघन एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर एवं राजगढ़ जिलों में की गई पृथक-पृथक कार्यवाहियों में लगभग 44 लाख रूपएसे अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री जब्त की है।
जबलपुर
जबलपुर पुलिस की क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 4800 बोतल नशीला कफ सिरप, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 64 हजार है, जप्त की गई। इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई
भोपाल
क्राईम ब्रांच ने एम.पी. नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सीहोर निवासी 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रूपए है, जप्त किया।
उज्जैन
जिले के थाना खाचरौद पुलिस द्वारा 46 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 60 हजार रूपए की एमडी ड्रग्स, एक मोटरसाइकिल एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए है।
मंदसौर
जिले के थाना दलौदा पुलिस ने एक ट्रक में किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त 1 लाख 40 हजार नगद राशिएवं ट्रक सहित लगभग 20 लाख 60 हजार रूपए की सामग्री जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
राजगढ़
जिले की थाना बोडा पुलिस ने 60 ग्राम स्मैक सहित दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 लाख रूपए मूल्य की अवैध मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है।
इन समस्त कार्यवाहियों के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पुलिस द्वारा सख्त एवं सतत अभियान आगे भी इसी दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगा
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब