महाशिवरात्रि पर डिजिटल भक्ति: बाबा विश्वनाथ को 5 लाख का UPI गिफ्ट
वाराणसी।महाशिवरात्रि पर सिर्फ 18 घंटे में रिकॉर्ड 400 भक्तों ने यूपीआई कर बाबा विश्वनाथ को विवाह का नेग दिया। पिछले सात दिनों में जितना ऑनलाइन चढ़ावा नहीं आया, उससे ज्यादा सिर्फ रविवार को रात होने से पहले महाशिवरात्रि पर ही 400 भक्तों ने करीब पांच लाख रुपये तक श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को वर्चुअल दान किया है। इसमें सबसे कम एक रुपये और सबसे ज्यादा 50001 रुपये तक का यूपीआई पेमेंट शामिल रहा। जबकि औसतन करीब 1200 रुपये प्रति भक्तों ने राशि भेज दी।इससे पहले 14 फरवरी को 92, 13 फरवरी को 65, 11 फरवरी को 37, 10 फरवरी को 29, नौ फरवरी को 75, आठ फरवरी को 33, सात फरवरी को 36 और छह फरवरी को 47 भक्तों ने बाबा को यूपीआई दान किया।काशी विश्वनाथ धाम: महाशिवरात्रि पर आठ लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन, तीन किमी पैदल चलकर पहुंचे मंदिर इस साल फरवरी के 15 दिनों में करीब 1200 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ को करीब 13 लाख रुपये दान में भेजे हैं। सबसे ज्यादा 10001 रुपये और सबसे कम एक रुपये रहा। वहीं, औसत 1092 रुपये का रहा। वहीं, महाशिवरात्रि के आंकड़ों को हटा दें तो 800 भक्तों ने 14 दिनों में बाबा को आठ लाख रुपये यूपीआई पेमेंट के तौर पर भेजे हैं। इसका औसत 1000 रुपये रहा।
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना