श्योपुर में बीजेपी नेता के घर से चोरी हुआ AC, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जताई खुशी, बोले- चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा…
MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल (Babu Jandel) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गादास विजय के घर से एसी की आउटडोर यूनिट चोरी होने पर अब उनका हैरान करने वाला बयान सामने आया है. जंडेल ने चोर को सम्मानित करने की बात कही है. कानून व्यवस्था का पर निशाना साधते हुए चोर को धन्यवाद कहा. पुलिस ने चोरी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने क्या कहा?
दरअसल, गुरुवार तड़के चोरों ने बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय के घर में लगी एसी की आउटडोर यूनिट चुरा ले गए. इस मामले पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोर ने ठीक ही किया. अगर मुझे चोर मिलता है तो मैं उसे सम्मानित करूंगा.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चोर को सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि उसने हाई सिक्योरिटी वाले घर से चोरी करने की हिम्मत की. ये जानकर खुशी हो रही है कि पूर्व भाजपा विधायक के घर से एसी का बाहरी पंखा चोरी हो गया है. कहा कि यदि चोर मेरे पास आता है तो उसे सम्मानित करूंगा और इसके साथ ही इनाम दूंगा. चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा.
कानून व्यवस्था पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक ने चोर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने पूर्व भाजपा विधायक के घर से चोरी करके इस सरकार को जमीनी हकीकत दिखाई है. अपराध करने वाले बेखौफ घूम रहे हैं और बेधड़क हमला कर रहे हैं. इस घटना ने राज्य की विफल कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है. वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक का कोई बयान सामने नहीं आया है.
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक