यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे अपग्रेड, 8 घंटे बंद रहेगा विमान संचालन
वाराणसी।लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे को अंतरराष्ट्रीय विमानन मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए बड़ा तकनीकी कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार रात 11:30 बजे से प्रतिदिन आठ घंटे तक विमान संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह व्यवस्था लगभग एक वर्ष तक लागू रहेगी। हालांकि एक महीने बाद समय में वृद्धि की जाएगी ताकि कार्य और जल्दी पूरा किया जा सके।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार रनवे के स्ट्रेंथनिंग और एक्सटेंशन का कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत रनवे की लोड बियरिंग कैपेसिटी में वृद्धि की जाएगी, जिससे भविष्य में वाइड बॉडी और हैवी कैटेगरी के विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ संभव हो सकेगा। रनवे पर सतह की मजबूती, एक्सटेंशन, एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम का आधुनिकीकरण, कैट वन इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को अपग्रेड कर कैट थ्री किया जाएगा और टैक्सीवे-रनवे मार्किंग का नवीनीकरण किया जाएगा। इन सभी कार्यों का उद्देश्य रात्रिकालीन और कम दृश्यता के दौरान उड़ानों की सुरक्षा, क्षमता और परिचालन विश्वसनीयता बढ़ाना है। वहीं, दिल्ली से आने वाली एक विमान को रिशेड्यूल किया गया है। इस अवधि में सुबह 6:05 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को री-शेड्यूल कर 6:45 बजे कर दिया गया है।
क्या बोले अधिकारी
रनवे से जुड़े महत्वपूर्ण संरचनात्मक और अत्याधुनिक तकनीकी कार्य प्रस्तावित हैं। इन्हें सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए रात 11:30 बजे से सुबह तक उड़ान संचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और एयरपोर्ट के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर लिया गया है।
पीएम मोदी की बड़ी सौगात—MP को मिलेंगी 2 नई अमृत भारत ट्रेनें, कई शहरों को फायदा
भीषण गर्मी का कहर—स्कूलों में समय से पहले घोषित हुई गर्मियों की छुट्टियां
अंबिकापुर में आग की घटना के बाद निगम ने सख्त रुख अपनाया
दमदम में पीएम मोदी का बड़ा हमला—“बंगाल का गौरव बचाने को TMC से मुक्ति जरूरी”
जबलपुर रेल मंडल में पोषण पखवाड़ा 2026: जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर हाई कोर्ट ने नगरपालिका से निगम में ट्रांसफर को बताया अवैध
चुनावी मैदान में महिला वोटर बनीं सबसे बड़ा फैक्टर
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी