महाकालेश्वर धाम में जैकलीन फर्नांडिस, एकता कपूर ने मांगा आशीर्वाद, नंदी हॉल में की साधना
उज्जैन: बाबा महाकालेश्वर धाम में रविवार को शिव नवरात्रि का तीसरा दिन था. इस दिन भगवान ने शेषनाग धारण कर भक्तों को दर्शन लाभ दिए. दर्शन के क्रम में आम दर्शनार्थियों के साथ रविवार को बड़ी संख्या में फिल्म, टीवी और वेब सीरीज की अभिनेत्रियों का भी तांता लगा रहा. भगवान के दर्शन करने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपने परिजनों के साथ पहुंची, तो वहीं दूसरे ओर एकता कपूर, नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, सीमा किरण, विद्या मालवदे ने एक साथ दर्शन लाभ लिए.
सभी एक्ट्रेस ने नंदी हॉल में की साधना
रविवार को महाकाल मंदिर पहुंचे सभी अभिनेत्रियों ने मंदिर के नंदी हॉल में बैठ शिव साधना की. चांदी द्वार से माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया. फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का मंदिर समिति और पुजारी परिवार ने स्वागत-सत्कार किया. वहीं, एकता कपूर, नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, सीमा किरण, विद्या मालवदे को बाबा महाकाल की चुनरी भेंट कर सम्मान किया गया. सभी एक्ट्रेस ने दर्शन व्यवस्था की खूब तारीफ की.
मंगलनाथ मंदिर के भी दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस
एकता कपूर के साथ आई अभिनेत्रियों ने श्री महाकाल दर्शन कर विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में भी भगवान के दर्शन किए. सभी ने मंगलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मंगलनाथ मंदिर के पुजारी विपिन शर्मा ने कहा, "मंगलनाथ महादेव मंगल ग्रह के अधिपति हैं, जिनकी पूजा के लिए सभी अभिनेत्रियां पहुंची थीं. सभी लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया."
वेब सीरीज की सफलता का मांगा आशीर्वाद
एकता कपूर और उसके साथ आई नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, सीमा किरण, विद्या मालवदे अभिनेत्रियों ने बताया कि जल्द ओटीटी पर रागिनी MMS 3 और लॉकअप वेब सीरीज आ रही है. उसकी सफलता के लिए भगवान से कामना की है. पूर्व में भी बाबा के आशीर्वाद से कई वेब सीरीज, टीवी सीरियल और फिल्मों को बड़ी सफलता मिलती रही है.
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक