खेलने के दौरान कुएं में गिरा बच्चा, हादसे के बाद भाग खड़े हुए सभी साथी, हुई मौत
इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 14 वर्षीय लड़के की खेलने के दौरान कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मृतक के दोस्त परिजन को जानकारी दिए बगैर मौके से भाग गए. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़के की लाश कुएं में पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लाश को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है.
कुएं में गिरने से मासूम की मौत
पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है. यहां 14 वर्षीय समीर रविवार को अपने दोस्तों के साथ क्षेत्र में खेलने के लिए निकला. लेकिन खेलते-खेलते वह खजराना थाना क्षेत्र स्थित स्टार चौराहे पर पहुंच गया. जहां खेलने के दौरान समीर कुएं में गिर गया. इस दौरान समीर के दोस्त बिना किसी को बताए मौके से फरार हो गए.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जब समीर काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद परिजन उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खजराना पुलिस को दी. पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाशी में जुट गई. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक बच्चे की लाश स्टार चौराहे स्थित खुले कुएं में पड़ी हुई है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकाला. जिसके बाद लाश की पहचान गुमशुदा 14 वर्षीय बच्चे समीर के रूप में हुई. इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.मामले में पुलिस द्वारा अब साथ में खेलने गए बच्चों के साथ ही उनके परिजनों से भी पूछताछ करने की संभावना है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे मामले की पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि "पूरे ही मामले में प्रारंभिक तौर पर बच्चे की लाश का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक