सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गरियाबंद और कांकेर में नक्सलियों द्वार डंप किए गोला बारूद और 3 IED बरामद
कांकेर/ गरियाबंद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए है। जहां वे नक्सलवाद को लेकर बड़ी बैठक करने वाले हैं। लेकिन उनके बैठक से पहले ही एंटी नक्सल ऑरेशन में गरियाबंद और कांकेर के सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता है। दरअसल, गरियाबंद के ओडिशा सीमा से सटे क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा संचालित ऑटोमेटिक हथियार और बम बनाने का एक गुप्त वर्कशॉप बरामद किया गया है। यह वर्कशॉप ओडिशा सीमा के भालूडिग्गी–मेटाल क्षेत्र की पहाड़ियों में स्थित था। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों का डंप किया गया हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
बता दें कि, वर्कशॉप से 02 इंसास राइफल, 02 बंदूक, 01 देशी कट्टा, बीजीएल हथियार सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी वर्कशॉप में ऑटोमेटिक हथियार और बम तैयार किए जाते थे। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल और ई-30 ऑप्स टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जानकारी के अनुसार, डीजीएन डिवीजन द्वारा हथियारों को यहां डंप कर रखा गया था।
कांकेर में भी 3 आईईडी बरामद
उसी तरह कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 03 नग आईईडी बरामद कर एक बड़ी घटना को टाल दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरूलनापा के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाए थे।

Naxal Dump Recovered : संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 02 नग प्रेशर कुकर आईईडी (लगभग 5-5 किलोग्राम वजनी) तथा 01 नग बीयर बोतल आईईडी बरामद किया। बरामद सभी आईईडी को मौके पर ही बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से संभावित बड़े जान-माल के नुकसान को रोका जा सका। फिलहाल इस मामले में थाना परतापुर में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई है।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह