देवास में नगर निगम की तानाशाही, वार्डों में ट्यूबवेल की बिजली काटी
देवास | 07 फ़रवरी 2026 देवास नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनों में शहर के विभिन्न वार्डों में की गई कार्रवाई ने नगरवासियों को भारी जल संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। निगम की टीम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या सार्वजनिक नोटिस के मोहल्लों में लगे सार्वजनिक ट्यूबवेल (बोरिंग) के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं और वहां से स्टार्टर किट भी जब्त कर लिए गए हैं। नगर निगम की यह कार्रवाई सीधे तौर पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) का उल्लंघन है, जिसके तहत स्वच्छ पेयजल पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। म.प्र. नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 के अनुसार, पेयजल एक 'अनिवार्य सेवा' है। किसी भी अनिवार्य सेवा को बंद करने से पहले उचित वैकल्पिक व्यवस्था और पूर्व सूचना देना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
क्या नगर निगम ने यह सुनिश्चित किया है कि जिन वार्डों में बोरिंग बंद की गई है, वहां के 100% घरों में नर्मदा जल सुचारू रूप से पहुँच रहा है? बिना वैकल्पिक नल कनेक्शन दिए सार्वजनिक जल स्रोत को बंद करना किस नियम के तहत उचित है? बिजली बिल के बकाया या अन्य तकनीकी कारणों की सजा आम जनता को प्यासा रखकर क्यों दी जा रही है? यदि नगर निगम प्रशासन 24 घंटे के भीतर इन ट्यूबवेलों के कनेक्शन बहाल नहीं करता है और स्टार्टर वापस नहीं लगाता है, तो नागरिकों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी। साथ ही, इस "प्रशासनिक असंवेदनशीलता" की शिकायत राज्य मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर सामूहिक रूप से की जाएगी।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर