देर रात होटल में फायरिंग ने मचाई सनसनी!पुलिस ने 5 पिस्टल किए जब्त
Ambikapur: छत्तीसगढ़ के सरगुरजा जिला स्थित अंबिकापुर में देर रात एक होटल में फायरिंग कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना के पीछे की वजह वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश माना जा रहा है. वहीं, फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर लिया है. फिलहाल पूरी घटना की जांच की जा रही है.
क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली कि देव होटल में फायरिंग की घटना हुई है. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान पुलिस की टीम ने होटल संचालक के पास से पिस्टल जब्त किया है और उसकी जांच की जा रही है. पुलिस जांच कर यह देखने की कोशिश कर रही है कि आखिर फायरिंग क्या इन्हीं पिस्टल के माध्यम से हुई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि होटल संचालक के पुत्र हनी सिंह कल अपनी गाड़ी में आ रहे थे तभी उनकी गाड़ी को कुछ लोगों के द्वारा पीछा कर रुकवाने की कोशिश की गई थी.
इस घटना को आपसी पुरानी रंजिश से इस घटना को जोड़कर देखा जा रहा है. होटल संचालक के पुत्र हनी सिंह और हिंदूवादी एक नेता के बीच लंबे समय से अंदरूनी विवाद और रंजिश चल रहा है. उसी का यह परिणाम माना जा रहा है. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई है.
उसके बाद इस पूरी घटना की जांच की जा रही है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल अब तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि आज पुलिस इस मामले में दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में अपराध दर्ज कर सकती है और फिर इस पूरे मामले का खुलासा भी हो सकता है.
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर