सज-संवरकर निकली युवती, कुछ घंटों बाद कंबल में मिली लाश
आगरा|महिला की हत्या के बाद आरोपियों ने कंबल में शव लपेटकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष थी। उसके गले पर निशान थे। शव को कंबल में लपेटने के बाद काला टेप लगाया गया था। मृतका के हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा था। एक जगह पर सनी भी लिखा था जिसे मिटाने का प्रयास किया गया मगर वो पूरी तरह नहीं मिटा। पुलिस आसपास के जिलों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे बकरी चराने पहुंचे ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 148 के पास ग्राम सौरई के समीप नाली में कंबल पड़ा देखा। पास जाने पर दुर्गंध आने लगी तो शक हुआ। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रहे गार्डों और पुलिस को सूचना दी। आधा घंटे बाद डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास तलाश भी की गई लेकिन मृतका की पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं मिला।
गाड़ी से शव लाकर फेंकने की आशंका
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मृतका मेहंदी रंग का सलवार सूट पहने थी। पैरों में बिछुए भी थे। हथेली के पास, हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा था। मृतका के गले पर दबाने के निशान थे। गाल पर नीचे चोट का निशान भी था। आशंका है कि हत्या कहीं और की गई, फिर शव को किसी गाड़ी से लाकर एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आंखों में काजल, हाथ में अंगूठी
महिला के शरीर पर अच्छे कपड़े थे। आंखों में काजल होठों पर लिपिस्टिक और हाथ में अंगूठी पहने थी। पुलिस का मानना है कि महिला को धोखे से बुलाया गया। उसे इस बात का बिल्कुल भी आभास नहीं रहा होगा कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। अचानक उसका गला दबा दिया गया। बचने के प्रयास में गाल पर चोट लगी होगी।
आखिर काैन है सनी, जिसका हाथ पर लिखा है नाम
पुलिस सनी नाम के व्यक्ति की तलाश में लगी है क्योंकि महिला के हाथ पर एक जगह पर सनी लिखा था। जिस जगह पर शव मिला, वो जगह खंदाैली टोल प्लाजा से एक किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली रोड पर है। इससे दो किलोमीटर आगे मथुरा की सीमा शुरू हो जाती है। पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक तो हत्या के बाद शव फेंकने वाला आगरा की तरफ से आया होगा। उसने टोल पार किया और शव फेंकने के बाद भाग गया। वहीं दिल्ली की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों के लिए खंदाैली टोल से 200 मीटर पहले एक कट बना है। हत्या करने वाला दिल्ली की तरफ से आया होगा तो वह टोल प्लाजा के पार नहीं गया होगा। गाड़ी को कट से टर्न करने के बाद शव को फेंककर भाग गया। पुलिस अब यमुना एक्सप्रेस-वे के सभी टोल पर लगे कैमरों के फुटेज देख रही है।
इन सवालों के चाहिए जवाब
- महिला के हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा है। एक जगह सनी लिखा हुआ था। यह सनी काैन है?
- आरोपी गाड़ी से आया है तो टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ होगा। महिला को आगरा से लाया गया या फिर दिल्ली से?
- हत्या के पीछे क्या कारण रहा?
- प्रेम संबंध या फिर कुछ और?
- आगरा ही क्यों लाकर फेंका गया?
- हत्यारोपी आगरा का तो नहीं है?
- युवती लापता हुई या फिर उसे बहाने से लाया गया?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास