MP News: इंदौर में युवक के लिए फरिश्ता बनी पुलिस! फांसी लगाने से पहले बचाया, पत्नी से विवाद के बाद तनाव में था
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक के लिए पुलिस फरिश्ता बनकर आई. तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचम की फेल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तुकोगंज थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उसकी जिंदगी बचा ली. सूचना मिलते ही बीट जंजीरवाला के जवान मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की जमकर सराहना हो रही है.
काफी समय से पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था
जानकारी के मुताबिक सोनू (लगभग 26-27 वर्ष) पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था. पत्नी के अलग हो जाने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. गुरुवार को उसने नशे की हालत में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. आसपास के लोगों ने स्थिति भांपकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बीट जंजीरवाला में तैनात प्रधान आरक्षक निर्मल बघेल और आरक्षक मालवीय बिना देर किए मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने समझदारी और धैर्य से काम लेते हुए युवक को शांत कराया और सुरक्षित किया. साथ ही परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग करवाई गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर पुलिस कुछ मिनट भी देर करती तो बड़ा हादसा हो सकता था. जवानों की तत्परता से एक परिवार उजड़ने से बच गया.
मानसिक तनाव में है युवक
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक हमारी टीम ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया. युवक मानसिक तनाव में था, उसे समझाइश देकर परिवार के सुपुर्द किया गया है. पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए भी प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास